Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कल बाजार में होगा असली खेल... 11% गिरा तेल, जंग पर बड़ा अपडेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST
  • 1/6

बुधवार को अचानक से बड़ी रैली देखने को मिली. सेंसेक्‍स-निफ्टी 1.20 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी पर बंद हुए. इस तेजी के बाद कच्‍चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई. भारतीय बाजार बंद होते ही ग्‍लोबल ब्रेंट कूड ऑयल के प्राइस में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव 99 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया. 
 

  • 2/6

तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय बाजार में बड़े गैप-अप के संकेत दिख रहे हैं. GIFT Nifty 24,600 के आसपास कारोबार करते हुए दिख रहा है, जो मौजूदा स्‍तर से करीब 300 अंकों की तेजी का संकेत है. 

  • 3/6

6 मई की शाम 4:40 बजे, GIFT निफ्टी 0.5% बढ़कर 24,644 पर और ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 1.6% की उछाल आई, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 1% की तेजी देखी गई. यानी अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने की संभावना है. 

Advertisement
  • 4/6

दरअसल, एक्सियोस ने बुधवार को बताया कि वाशिंगटन और तेहरान एक मेमोरेडम पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत परमाणु वार्ता के लिए एक ढांचा तैयार किया जाएगा. समाचार एजेंसी ने आगे बताया कि अभी तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है और अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान के जवाब का इंतजार है. इस बात को लेकर शेयर बाजार में बड़ी रैली की उम्‍मीद जताई जा रही है.

  • 5/6

ब्रेंट क्रूड की कीमत 11.3% गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई. यूरोप और अमेरिका में सरकारी बॉन्डों में तेजी आई, जिससे 10 साल के ट्रेजरी बॉन्डों पर यील्ड नौ बेसिस पॉइंट गिरकर 4.34% हो गई. 

  • 6/6

डॉलर फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. सोने की कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई, जबकि बिटकॉइन में लगातार सातवें दिन तेजी दर्ज की गई. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement