Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

IndiGo Price Hike: हवाई सफर होगा महंगा, इस एयरलाइंस ने किया बड़ा ऐलान

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST
  • 1/6

हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने ऐसा कदम उठा लिया है, जिसका सीधा असर फ्लाइट टिकट पर देखने को मिलने वाला है. दरअसल, इंडिगो ने अपनी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए एयर टर्बाइन फ्यूल चार्ज (ATF Surcharge) बढ़ाने का फैसला किया है. (Photo: ITG)

  • 2/6

इंडिगो ने इतना किया ATF फ्यूल सरचार्ज
ग्लोबल ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण इंडिगो को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पड़े हैं. इंडिगो के घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर फ्यूल सरचार्ज को फिर से संशोधित किया गया है.

घरेलू उड़ानों के लिए FSC 
1000-1500 KM - ₹900
1501-2000 KM - ₹1150
2000 KM से ज्यादा - ₹1300 (Photo: ITG)

  • 3/6

मंगलवार से लागू होंगे नए शुल्क 
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ये नए फ्यूल सरचार्ज का ऐलान करने के साथ ही बता दिया गया है कि ये 6 अक्टूबर 2026 यानी मंगलवार से लागू होंगे. पुरानी बुकिंग पर नया चार्ज लागू नहीं होगा, बल्कि इसके प्रभावी होने के दिन से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर इन्हें लागू किया जाएगा. (Photo:ITG)

Advertisement
  • 4/6

फेस्टिव सीजन में फ्लाइट टिकट महंगा
फेस्टिव सीजन में लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और ऐसे समय में इंडिगो की फ्लाइट का सफर महंगा हो रहा है. घरेलू एयरलाइन कंपनी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया गया है. (Photo: ITG)

  • 5/6

अब 375 से 1300 रुपये, पहले कितना था?
6 अक्टूबर की रात 12 बजे से नए चार्ज लागू होंगे. नए एटीएफ फ्यूल चार्ज 375 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक होंगे. इससे पहले इंडिगो की ओर से लागू फ्यूल चार्ज पर नजर डालें, तो ये पहले दूरी के हिसाब से तय पांच स्लैब के लिए क्रमशः 275, 400, 600, 800 और 950 रुपये थे. मतलब घरेलू फ्यूल कंपोनेंट में प्रति सेक्टर ₹100 से ₹350 तक की बढ़ोतरी हुई है. (Photo: ITG)

  • 6/6

वेस्ट एशिया जंग ने किया मजबूर
इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते हाल के महीनों में एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा है. कंपनी ने बताया कि पिछले महीने की तुलना में एटीएफ की कीमतों में 14% से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी लागत एक दशक के हाई पर पहुंच चुका है. कंपनी के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइन के संचालन और नेटवर्क अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह बढ़ोतरी जरूरी है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement
Advertisement