Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

FD में किया 1 लाख का निवेश, 10 साल बाद कितना होगा? देखें कैलकुलेशन

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST
  • 1/7

शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच ज्‍यादातर लोग निवेश के अलग-अलग विकल्‍प तलाश रहे हैं. कुछ निवेशक सरकारी योजनाओं में निवेश कर रहे हैं, तो कुछ फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) में निवेश बढ़ा रहे हैं. ताकि उन्‍हें एक बेहतर रिटर्न मिल सके और रिस्‍क भी कम हो. 

  • 2/7

देश के बहुत से बैंक लोगों को एफडी पर अच्‍छे ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं. सामान्‍य लोागों को एफडी पर औसतन 7 फीसदी से ज्‍यादा का ब्‍याज मिलता है. वहीं सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी से ज्‍यादा का ब्‍याज दिया जाता है. 
 

  • 3/7

ऐसे में अगर आपके पास 1 लाख रुपये है और आप 10 साल की एफडी में लगाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं ये रकम कितनी हो सकती है और आपकी कमाई कितनी मोटी हो सकती है. 
 

Advertisement
  • 4/7

मान लीजिए आपको 10 साल की FD पर 7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. अगर यह क्युमुलेटिव FD है और ब्याज को FD में ही जुड़ने दिया जाता है, तो कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. इस स्थिति में ₹1 लाख की रकम 10 साल बाद करीब 2 लाख रुपये हो सकती है. 
 

  • 5/7

वहीं अगर 6 फीसरी का ब्‍याज मिल रहा है तो कुल रकम ₹1.81 लाख, 7 फीसदी ब्‍याज पर ₹2.00 लाख, 7.50% पर ₹2.10 लाख और 8 फीसदी सालाना ब्‍याज पर ये रकम ₹2.21 लाख हो सकती है . 
 

  • 6/7

इस कैलकुलेशन से यह तो तय है कि लॉन्‍गटर्म में पैसा रखने पर कंपाउंडिंग का तो लाभ मिलता ही है. साथ ही आपकी रकम पर मोटी कमाई भी होती है. कुछ मामलों में यह रकम डबल भी हो सकती है.  

Advertisement
  • 7/7

(नोट- शेयर बाजार से लेकर बैंक एफडी तक, किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement