Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Billionaires Networth: एलन मस्क से बेजोस तक... टॉप-10 में शामिल आठ अरबपतियों की तगड़ी कमाई

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • 1/7

दुनिया के टॉप अरबपतियों की दौलत में बंपर इजाफा देखने को मिला है. जहां एक ओर टेस्ला-स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क कमाई के मामले में अव्वल रहे हैं, तो अमेजन की जेफ बेजोस भी कुछ कम नहीं. लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन संपत्ति में तेज उछाल के साथ दुनिया के दूसरे और तीसरे अमीर बने हुए हैं. Top-10 Billionaires List को देखें तो इनमें से आठ की संपत्ति में उछाल आया है, जबकि दो रईसों को नुकसान हुआ है. (File Photo: Reuters)

  • 2/7

एलन मस्क की नेटवर्थ इतनी उछली
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर नजर डालें, तो दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में नंबर-1 पर शामिल एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Networth) 6.59 अरब डॉलर की तेजी के साथ 657 अरब डॉलर पर पहुंच गई. इस साल अब तक मस्क की कमाई 38.1 अरब डॉलर रही है. (Photo: Reuters)

  • 3/7

दूसरे-तीसरे नंबर पर ये अरबपति
बिलेनियर्स लिस्ट में दूसरे पायदान पर शामिल लैरी पेज की दौलत में 1.13 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये उछलकर 326 अरब डॉलर हो गई है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ भी 1.06 अरब डॉलर की उछाल के साथ 302 अरब डॉलर हो गई है. खास बात ये है कि इस साल कमाई के मामले में इन दोनों अरबपतियों ने एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया. Larry Page ने 56.6 अरब डॉलर कमाए, तो वहीं Sergey Brin ने 52.3 अरब डॉलर छापे हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/7

किस अरबपति ने की सबसे ज्यादा कमाई? 
दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल जेफ बेजोस की नेटवर्थ (Jeff Bezos Networth) में आए उछाल का आंकड़ा 3.34 अरब डॉलर है और इस तेजी के साथ उनकी दौलत बढ़कर 286 अरब डॉलर पर पहुंच गई. अगर अमीरों की लिस्ट में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति की बात करें, तो लैरी एलिसन का नाम आता है. उनकी संपत्ति में अचानक 11.1 अरब डॉलर का उछाल आया है और ये बढ़कर 224 अरब डॉलर हो गई. (Photo: Reuters)

  • 5/7

इन अमीरों की दौलत भी बढ़ी
कमाई करने में आगे रहने वाले अन्य अरबपतियों को देखें, तो लिस्ट में सातवें पायदान पर काबिज माइकल डेल की नेटवर्थ 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 179 अरब डॉलर हो गई, जबकि 9वें सबसे अमीर जिम वॉल्टन को 109 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और उनकी नेटवर्थ 157 अरब डॉलर हो गई. 10वें रईस फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड की दौलत 158 मिलियन डॉलर बढ़कर 156 अरब डॉलर हो गई. (Photo: Reuters)

  • 6/7

जुकरबर्ग-हुआंग को बड़ा घाटा
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल अन्य रईसों को देखें, तो छठे नंबर पर मौजूद फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Networth) 752 मिलियन डॉलर कम होकर 216 अरब डॉलर पर आ गई. जबकि आठवें नंबर पर शामिल NVIDIA के जेन्सेन हुआंग की संपत्ति में 899 मिलियन डॉलर की कमी आई और ये गिरकर 164 अरब डॉलर रह गई. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/7

अंबानी-अडानी में किसकी ज्यादा संपत्ति?
दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय रईसों की बात करें, तो अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam Adani Networth) में 16.4 मिलियन डॉलर की तेजी दर्ज की गई और ये उछलकर 103 अरब डॉलर हो गई. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Networth) 94.5 अरब डॉलर है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement