दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (Worlds First Trillionaire) बन सकते हैं. आने वाल कुछ समय में उनकी नेटवर्थ (Elon Musk Networth) 1.11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है और इसमें अहम रोल अगले सप्ताह पबिल्क होने जा रही उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का रहने वाला है. (Photo: Reuters)
इतिहास रचेंगे एलन मस्क!
एलन मस्क जल्द ही अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं, क्योंकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगी, जो अब तक किसी की नहीं है. इसके साथ ही Elon Musk अंततः दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे. (Photo: AP)
SpaceX लाएगी दौलत में उछाल
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला सीईओ के रूप में एलन मस्क के पास पहले से ही कंपनी के करीब 273 अरब डॉलर मूल्य के शेयर और स्टॉक ऑप्शंस हैं. इसके अलावा, स्पेसएक्स अगले सप्ताह आईपीओ (SpaceX IPO) के जरिए सार्वजनिक होने जा रही है, जिसका कुल मूल्य लगभग 1.77 ट्रिलियन डॉलर हो सकता है. इसमें आधी स्टेकहोल्डिंग मस्क के पास है और कंपनी की वैल्यू अनुमानित मूल्य तक पहुंचती है, तो उनकी नेटवर्थ बढ़कर लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है. (Photo: Reuters)
कई देशों की GDP से ज्यादा संपत्ति
एक ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति विश्व के कई देशों की जीडीपी से ज्यादा होगी. ताइवान, आयरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसी अर्थव्यवस्थाएं भी इस आंकड़े तक पहुंचने से पीछे रह जाएंगी. हालांकि, एलन मस्क की कुल संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनकी कंपनी के शेयरों की वैल्यू से जुड़ा हुआ है, तो ऐसे में अगर टेस्ला या स्पेसएक्स के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है, तो उनकी संपत्ति में भी बदलाव देखने को मिलेगा. (Photo: Reuters)
4 अरबपतियों के बराबर मस्क की दौलत!
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एलन मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं और अगर उनकी दौलत अनुमानित 1.11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाती है, तो टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट उनके बाद आने वाले चार सबसे अमीर व्यक्तियों की संयुक्त संपत्ति से अधिक होगी. इनमें Google के को फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, Oracle के लैरी एलिसन और Amazon के जेफ बेजोस शामिल हैं. इन चारों रईसों की कुल कंबाइंड नेटवर्थ करीब 1.09 ट्रिलियन डॉलर है. (Photo: File/ITG)
अभी कितनी है Musk की नेटवर्थ?
ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स पर नजर डालें, तो इसमें अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मस्क की वर्तमान कुल संपत्ति (Elon Musk Networth) 707 अरब डॉलर है और इसमें तेज इजाफे का अनुमान जाहिर किया जा रहा है. इस साल 2026 में अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 87.5 अरब डॉलर का तगड़ा उछाल आ चुका है. (Photo: AP)