पिछले कुछ महीने से अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. कई शेयरों ने तो निवेशकों के पैसे को छह महीने के दौरान डबल भी कर दिया है. वहीं कुछ अडानी स्टॉक ने स्टेबल ग्रोथ दिखाई है. इसी में से एक शेयर में फिर से अच्छी तेजी की उम्मीद जताई गई है.
HSBC ब्रोकरेज का कहना है कि इस साल यह शेयर 2200 रुपये का मार्क टच कर सकता है. छह महीने में 30 फीसदी की तेजी आने के बाद ब्रोकरेज फर्म इसपर बुलिश नजर आ रहा है. हालांकि, अभी ये स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई के कारीब कारोबार कर रहा है.
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन है. इसके शेयर 3 जुलाई को रिकॉर्ड हाई लेवल 1,891.80 रुपये पर थे. लेकिन शुक्रवार को यह शेयर 1,836.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.23 लाख करोड़ रुपये है.
अडानी पोर्ट काफी उतार-चढ़ाव वाला स्टॉक रहा है, क्योंकि इसका बीटा 1.49 पर था. वहीं यह शेयर 10 डे, 20 डे, 30 डे, 50 डे, 100 डे, 150 डे और 200 डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 52.5, जो यह दिखाता है कि यह शेयर ना तो ओवरबॉट है और ना ही ओभरसोल्ड है.
HSBC का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ स्टॉन्ग बनी हुई है, बैलेंसशीट काफी हेल्दी है और यह कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स का विस्तार कर रही है, जिस कारण इसमें तेजी की संभावना दिख रही है. इस शेयर का टारगेट बढ़ाते हुए एचएसबीसी ने 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट 1,950 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दिया है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अडानी पोर्ट कुछ ही सालों में इंडिया की लीडर कंपनी बन सकती है. इसका कार्गो बिजनेस वित्त वर्ष 2026 में 13 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2031 तक 17 फीसदी हो सकता है. साथ ही कंपनी को लॉजिस्टिक बिजनेस से भी इस कंपनी को बड़ा मुनाफा होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी को आने वाले कुछ सालों में पोर्ट, लॉजिस्टिक, मरिन सर्विस और इंटरनेशनल पोर्ट ऑपरेशन से लार्जर शेयर अर्निंग मिलेगी.
HSBC का अनुमान है कि Adani Ports का EBITDA वित्त वर्ष 2031 तक करीब 49,000 रुपये हो जाएगा, जो ब्लूमबर्ग के अनुमान से 5% से ज्यादा है. इसके अलावा, कंपनी का EBITDA सालाना 15 फीसदी के CAGR से बढ़ेगा. वहीं मोतीलाल ओसवाल ने भी इस शेयर पर 2130 रुपये का टारगेट दिया है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)