सोना-चांदी की कीमतों में एक हफ्ते के दौरान गजब की तेजी देखने को मिली है. सप्ताह के दौरान अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड प्राइस 7960 रुपये चढ़ा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 7300 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. (Photo: AP)
23 अगस्त को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. आज मुंबई में कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूचर गोल्ड 4600.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. (Photo: PTI)
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सप्ताह भर के दौरान तेजी देखने को मिली है. सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है. 23 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो पर है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी या स्पॉट सिल्वर प्राइस 69.87 डॉलर प्रति औंस है. (Photo: AP)
मल्टी कमोडिटी मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. एक हफ्ते के दौरान सोना 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 8000 रुपये तक चढ़ी है. एमसीएक्स पर सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 2.46 लाख रुपये से ज्यादा का है. (Photo: AP)
रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता सोना-चांदी?
इस हिसाब से देखा जाए तो सोना अपने रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये से 31 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है, जबकि चांदी 1.74 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है. एमसीएक्स पर चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है. (Photo: PTI)
क्यों आई सोने और चांदी की कीमतों में उछाल
इसके पीछे अमेरिका को माना जा रहा है, क्योंकि इस हफ्ते के दौरान अमेरिका में एक बड़ा फैसला हुआ है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की बायबैक अमाउंट को डबल करने का फैसला लिया है, ताकि बाजार में स्थिरता बढ़े, दबाव कम हो और बढ़ते कर्ज को कम किया जा सके. (Photo: AP)
इस फैसले के बाद अमेरिका का डॉलर कमजोर हुआ है और शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला.
(नोट- सोने-चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
(Photo: File/ITG)