Cryptocurrency: क्रिप्टो से कमाई पर 30 फीसदी टैक्स, क्या लीगल हो जाएगी क्रिप्टो करेंसी?

Cryptocurrency Budget 2022: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या अब देश में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल बना दिया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वर्चुअल करेंसी पर टैक्स के ऐलान के बाद केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे.

Advertisement
रणदीप सुरजेवाला ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से पूछे 3 सवाल -16:9 रणदीप सुरजेवाला ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से पूछे 3 सवाल -16:9

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • वित्त मंत्री ने 30% टैक्स लगाने का ऐलान किया
  • रणदीप सुरजेवाला ने वित्त मंत्री से पूछे 3 सवाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का बजट पेश किया. बजट में निर्मला सीतारमण ने वर्चुअल करेंसी (Virtual assets) से कमाई पर 30% टैक्स लगाने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या अब देश में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) अब लीगल है?

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या अब देश में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल बना दिया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वर्चुअल करेंसी पर टैक्स के ऐलान के बाद केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे.

Advertisement

1- क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन और रेगुलेटर के बारे में क्या?
2- क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंजों के रेगुलेशन के बारे में क्या?
3- निवेशक की सुरक्षा के बारे में क्या?

 

वर्चुअल एसेट्स पर 30% टैक्स

वर्चुअल एसेट्स पर 30% टैक्स लगेगा. इसके अलावा इस कमाई से किसी भी व्यय या भत्ते के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा क्रिप्टो करेंसी में घाटा होने पर भी टैक्स देना होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »