बिहार: ससुर ने बहू पर लगाया बेटे के प्राइवेट पार्ट को दबाकर हत्या का आरोप, परिजनों में पसरा मातम

बेगूसराय में एक निजी बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम कराया गया है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है. पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद की बात भी सामने आई है.

Advertisement
पत्नी ने की पति की हत्या (Photo: ITG) पत्नी ने की पति की हत्या (Photo: ITG)

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

बिहार के बेगूसराय में एक निजी बैंक कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. मृतक के पिता ने अपनी बहू पर गुप्तांग दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी रामाशीष सिंह के 37 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है. राजीव कुमार इटवा में किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहकर एक निजी बैंक में काम करता था.

Advertisement

निजी बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत से हड़कंर

पत्नी सुषमा कुमारी उर्फ पूर्वी के अनुसार, गुरुवार रात राजीव शराब पीकर घर आया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद राजीव घर से बाहर चला गया. कुछ देर तक वापस नहीं आने पर वह बाहर देखने गई तो राजीव बरामदे में गिरा मिला. उसके गले में गमछा लगा था. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पिता रामाशीष सिंह ने आरोप लगाया कि पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर राजीव की हत्या की है. उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पहले भी मारपीट में राजीव का सिर फूट चुका था और नाक व कान में टांके लगे थे. राजीव ने कई बार आशंका जताई थी कि वह उसे जिंदा नहीं रहने देगी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Advertisement

घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है. पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »