वैशाली लूटकांड में 'गीदड़' सहित छह पकड़े गए... महुआ से पातेपुर तक चार वारदातों की कहानी आई सामने

बिहार के वैशाली में पुलिस ने लूट की चार वारदातों का खुलासा किया है. पुलिस ने जितेंद्र कुमार उर्फ गीदड़ समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस गिरोह ने महुआ में एक कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूटी थी. इसके अलावा पातेपुर में 80 हजार और राजापाकर में 52 हजार रुपये की लूट हुई थी.

Advertisement
चार वारदातों में 2.82 लाख रुपये लूटे थे. (Photo: Screengrab) चार वारदातों में 2.82 लाख रुपये लूटे थे. (Photo: Screengrab)

विकाश कुमार

  • वैशाली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

बिहार के वैशाली में कुछ महीनों के भीतर लूट की कई वारदातें हुईं. कहीं कारोबारी से पैसे छीन लिए गए, कहीं बाइक लूट ली गई. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस के सामने एक सवाल था- क्या इन वारदातों के पीछे कोई एक ही गिरोह काम कर रहा है? अब वैशाली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र कुमार उर्फ गीदड़ भी शामिल है. आरोप है कि इसी गिरोह ने जिले के अलग-अलग इलाकों में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया था. इन घटनाओं में करीब 2 लाख 82 हजार रुपये की लूट हुई थी.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक बाइक और 8,650 रुपये बरामद किए हैं. इनमें लूटा गया मोबाइल भी शामिल है. दरअसल, वैशाली में अगस्त से लेकर 28 अक्टूबर तक लूट की चार घटनाएं हुईं. इन घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी. वारदातें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई थीं, लेकिन पुलिस को शक था कि इनके पीछे एक ही गिरोह हो सकता है.

इसी बीच 19 अक्टूबर को जंदाहा थाना क्षेत्र में लूट की एक और घटना हुई. इस मामले की जांच के लिए वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने स्पेशल टीम बनाई. टीम ने जांच शुरू की और छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने दूसरी लूट की घटनाओं की बात कबूल कर ली. इसके बाद महुआ, पातेपुर और राजापाकर में हुई वारदातों की कड़ियां भी इस गिरोह से जुड़ने लगीं.

Advertisement

महुआ में कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूटी

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को महुआ थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को निशाना बनाया गया. आरोप है कि बदमाश उससे डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए. इसके अलावा पातेपुर थाना क्षेत्र में 80 हजार रुपये और राजापाकर में 52 हजार रुपये की लूट हुई थी. पुलिस का दावा है कि इन तीनों घटनाओं के साथ जंदाहा की वारदात में भी गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका सामने आई है. चारों घटनाओं में लूटी गई रकम का हिसाब करीब 2 लाख 82 हजार रुपये बैठता है.

यह भी पढ़ें: 15 तोले से ज्यादा सोना-चांदी और कैश चोरी, पेड़ के सहारे घर में घुसा चोर, नौकर ने ही लूट लिया मालिक का घर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक बाइक और 8,650 रुपये बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल में एक फोन लूट की वारदात से जुड़ा हुआ है. वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये छह लोग सिर्फ इन चार वारदातों में शामिल थे या इनके तार जिले की दूसरी घटनाओं से भी जुड़े हैं. फिलहाल पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »