'बिहार सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है',  तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा

बिहार की राजनीति पर तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार बहुत जल्द बदल जाएगी. उनका यह बयान एनडीए की बैठक और बांकीपुर उपचुनाव के बीच आया है.

Advertisement
बिहार में सरकार गिरने का दावा करते हुए तेज प्रताप यादव ने किया सोशल मीडिया पोस्ट. (Photo: PTI) बिहार में सरकार गिरने का दावा करते हुए तेज प्रताप यादव ने किया सोशल मीडिया पोस्ट. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, बहुत जल्द सत्ता परिवर्तन होगा. तेज प्रताप ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब एनडीए की बैठक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है.

Advertisement

शुक्रवार की शाम तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है. नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है. मैंने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी. मैं वृंदावन में हूं और बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी." हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत या अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की.

एनडीए की बैठक के बीच आया बयान

तेज प्रताप का यह बयान उस दिन आया, जब पटना में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. इस दौरान संगठन, सरकार के बीच बेहतर तालमेल, जनहित के कामों में तेजी लाने के साथ-साथ बिहार के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. यह बैठक बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले काफी अहम मानी जा रही है.

Advertisement

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है. यह सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल करने के अगले ही दिन पारिवारिक कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ पाने की जानकारी दी. बीजेपी की ओर से इस फैसले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बांकीपुर उपचुनाव इस बार कई वजहों से चर्चा में है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर खुद इस सीट से मैदान में हैं, जो लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. ऐसे में तेज प्रताप यादव का सरकार गिरने का दावा, उपचुनाव की राजनीतिक हलचल, दोनों ने बिहार की सियासत को पूरी तरह गर्मा दिया है. फिलहाल एनडीए की तरफ से तेज प्रताप के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »