बिहार में रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे लोगों को SUV ने कुचला, 6 की मौत

बिहार के बांका में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • बांका,
  • 19 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

बिहार के बांका जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे नगरडीह क्रॉसिंग के पास फुलीदूमर थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी बिपिन बिहारी ने बताया कि मृतक पैदल चल रहे थे, जब तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, एसयूवी का चालक दुर्घटना के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात के समय हुई जब पैदल यात्री सड़क किनारे चल रहे थे. पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान करें. साथ ही, उन्होंने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो वाहन चलाते समय सतर्क रहें और तेज गति से गाड़ी न चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषी चालक को पकड़ने का दावा कर रही है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »