बिहार: सहरसा में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी दर्जनों गोलियां

सहरसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है. फिलहाल पुलिस ने पूरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
सहरसा में युवक की गोली मारकर हत्या. (Photo: Screengrab) सहरसा में युवक की गोली मारकर हत्या. (Photo: Screengrab)

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

बिहार के सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड की है. मृतक की पहचान छोटू मिश्रा नामक युवक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Advertisement

युवक को करीब एक दर्जन गोलियां लगी हैं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Crime Katha: पिता घोंटता रहा सास का गला, बेटी देखती रही... दिल दहला देगी सूरत मर्डर केस की सनसनीखेज कहानी

बताया जा रहा है कि मृत युवक छोटू मिश्रा भी अपराधी प्रवृत्ति का था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. सहरसा एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी के महीनेभर में पति का मर्डर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा...फिर जंगल में फेंक आई शव

मृत युवक भी अपराधी प्रावृत्ति का था. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement