मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में 8 मार्च को रजनिया कटरा के जंगल से एक युवक की लाश मिली थी. युवक के ऊपर मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस को पहचान अजय बैश्य निवासी खतरा थाना, मझौली जिला सीधी नाम के युवक के रूप में हुई थी. युवक पत्नी के बुलाने पर सिंगरौली जिले के गन्नाई में अपने ससुराल जा रहा था. तभी उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी.
जंगल में रोका और कर दी हत्या
जांच के दौरान पता चला कि अजय वैश्य की शादी उमा वैश्य से 12 फरवरी 2026 को हुई थी. जबकि उमा की इंस्टाग्राम के जरिये अमर बहादुर बैश्य से दोस्ती थी. अमर बहादुर बैश्य शादीशुदा दो बच्चों का पिता है. लेकिन परिवार वालों ने उमा वैश्य की शादी अजय वैश्य से कर दी थी. जिसको लेकर वह खुश नहीं थी. ऐसे में उसने अपने पति अजय वैश्य को फोन कर अपने मायके मिलने के लिए बुलाया.
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध बना पति की मौत की वजह, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर मारी गोली
हालांकि पहले से ही सुनियोजित तरीके से उसने अपने प्रेमी अमर बहादुर वैश्य और उसके मित्र चंद्र बहादुर वैश्य को हर जानकारी उपलब्ध करा रही थी. पत्नी के बुलावे पर मिलने जा रहा पति अजय जब रजनिया के जंगल में पहुंचा. तभी बुलेरो में सवार उसकी पत्नी, प्रेमी अमर बहादुर बैश्य दोस्त चंद्रप्रकाश ने उसे रोका. फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
पुलिस ने तीनों को भेजा जेल
इसके बाद शातिराना तरीके से हाथ में ग्लव्स लगाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव के ऊपर मोटरसाइकिल फेक कर फरार हो गए. पुलिस जांच में जब पत्नी से पूछताछ हुई तो पूरा राज खुल गया. जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी एवं उसके बॉयफ्रेंड एवं उसके मित्र को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
हरिओम सिंह