बिहार के सहरसा से लापता 5 नाबालिग लड़कियां लखनऊ में मिलीं, ऐशबाग स्टेशन पर किया गया रेस्क्यू

बिहार के सहरसा से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को आखिरकार सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. ये सभी बच्चियां लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मिलीं, जहां पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई से रेस्क्यू किया गया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.

Advertisement
पांच नाबालिग लड़कियां लखनऊ में मिलीं. (Photo: Screengrab) पांच नाबालिग लड़कियां लखनऊ में मिलीं. (Photo: Screengrab)

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. यहां रहस्यमय तरीके से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां सुरक्षित मिल गई हैं. इन सभी बच्चियों को यूपी की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है.

दरअसल, सहरसा के नौहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र की ये पांचों लड़कियां 27 फरवरी की सुबह घर के पास बहियार में घास काटने के लिए निकली थीं. लेकिन शाम तक उनके वापस न लौटने से परिवार में हड़कंप मच गया. एक साथ पांच बच्चियों के गायब होने की खबर से सनसनी फैल गई. परिजन लगातार उनकी तलाश में जुट गए.

Advertisement

काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियों का सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: चार नाबालिग लड़कियां लापता... कई दिनों बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों को सता रहा इस बात का डर

जांच के दौरान पुलिस ने अनुमान लगाया कि बच्चियां किसी तरह रेलवे मार्ग से बाहर जा सकती हैं. इसके बाद सभी संभावित रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया और रेलवे पुलिस (RPF) व जीआरपी को तस्वीरें और डिटेल भेजी गई.

इसी कड़ी में 28 फरवरी की रात लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर टीटीई, रेलकर्मियों, आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता से इन पांचों बच्चियों को पहचान लिया गया. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.

Advertisement

सहरसा पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना

इस बारे में खबर मिलते ही सहरसा पुलिस टीम उसी रात लखनऊ के लिए रवाना हो गई, ताकि बच्चियों को वापस लाया जा सके. डीएसपी केपी सिंह ने कहा कि पुलिस समन्वय बनाकर काम कर रही थी, जिसका नतीजा है कि बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया.

बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और राहत की सांस ली. बड़ा सवाल यह है कि घर के पास घास काटने निकली बच्चियां आखिर लखनऊ कैसे पहुंच गईं. पुलिस का कहना है कि बच्चियों के सहरसा लौटने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement