सूरत: कपड़ा फैक्ट्री के टैंक में हादसा, दम घुटने से बिहार के 4 मजदूरों की मौत

सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूर बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे. मजदूरों के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.

Advertisement
मजदूर की मौत की खबर से गम में डूबा एक परिवार.(Photo: Screengrab)  मजदूर की मौत की खबर से गम में डूबा एक परिवार.(Photo: Screengrab)

रंजन कुमार 

  • रोहतास,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

गुजरात के सूरत में कपड़ा रंगाई मिल में दम घुटने से बिहार के रोहतास जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवसागर के गिरधरिया के सोनू कुमार, करगहर के घोडिहा के अंकित कुमार, कोचस के कपसिया के संदीप व अमरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि चारों की मौत भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से हुई है.

Advertisement

सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए है. चारों युवक साड़ी के रंगाई मिल में अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (EPT) के भूमिगत टैंक की सफाई करने उतरे थे. इसी दौरान टैंक के अंदर सभी का दम घुट गया और मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है.

यह भी पढ़ें: सूरत में कूड़े का पहाड़, 213 करोड़ रुपये खर्च कर भी क्यों नहीं हटा? देखें रिपोर्ट

साथी मजदूरों ने बताया कि जैसे ही चारों ETP टैंक में घुसे, वैसे ही बेहोश हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साड़ी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई. चारों बिहार के रहने वाले थे. अधिकारी ने कहा कि मामले में गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों और फोरेंसिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement