'बिहार के साथ हुआ धोखा, हिम्मत है तो...', प्रशांत किशोर का नीतीश और भाजपा पर वार

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए ने नीतीश को मुख्यमंत्री चेहरा बनाकर वोट मांगे, लेकिन अब नेतृत्व बदलने की चर्चा जनता के साथ धोखा है. उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर दोबारा चुनाव कराए.

Advertisement
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर. (Photo: PTI) जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर. (Photo: PTI)

रंजन कुमार 

  • सासाराम ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह जाते-जाते अपने बेटे निशांत कुमार को सत्ता सौंपने की तैयारी कर रहे हैं. बिहार के सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता के साथ राजनीतिक धोखा किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि राज्य की आम जनता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें दूसरे राज्यों में मजदूरी करने भेजने को मजबूर है. बिहार के गरीब परिवारों के बच्चे रोजगार की तलाश में तमिलनाडु, गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में जाने को मजबूर हैं, जबकि सत्ता में बैठे लोग परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन जिस तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चुनाव के समय नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर जनता से वोट मांगे और अब कुछ ही महीनों बाद मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा हो रही है, यह जनता के साथ धोखा है.

यह भी पढ़ें: 'जल्द शुरू करूंगा बिहार के 38 जिलों का दौरा', CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का ऐलान

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो जिस नए नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाना है, उसे मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर दोबारा चुनाव कराए. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कभी नहीं कहा था कि उसका अपना मुख्यमंत्री होगा. किशोर ने आरोप लगाया कि '25 से 30 फिर से नीतीश' जैसे नारों के जरिए जनता को भ्रमित किया गया और अब सत्ता को परिवार के भीतर ही सौंपने की तैयारी हो रही है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और जनादेश की भावना के खिलाफ है. दरअसल, प्रशांत किशोर सासाराम में अपने संगठन जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पायलट बाबा आश्रम में आयोजित एक समीक्षात्मक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की तथा राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement