LIVE: पटना, भागलपुर, छपरा... बिहार के कई शहरों में बवाल, पुलिसवालों पर पथराव, कई प्रदर्शनकारी भी जख्मी

पटना में तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि वह युवाओं के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. पटना पुलिस का दावा है कि उन्हें कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
पत्थरबाजी के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज. (Photo: Screengrabs) पत्थरबाजी के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज. (Photo: Screengrabs)

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

पटना के गांधी मैदान में छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया और पत्थरबाजी भी की गई. जिसके चलते छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे छात्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गांधी मैदान के आसपास किसी भी छात्र को इकट्ठा नहीं होने दे रही है और मौके पर पहुंचने वाले छात्रों को हिरासत में लेकर वहां से हटाया जा रहा है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो. वहीं छात्रों के समर्थन में पहुंचे तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आइए जानते हैं लाइव अपडेट्स...

Advertisement

Live Updates....

02:011 PM- सीवान में पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिसकर्मियों पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.

02:01 PM- सीवान में छोड़े गए आंसू गैस के गोले
सीवान में भी प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया. यहां पत्थरबाजी कर रहे बवालियों को खदड़ने के लिए फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. जिसका EXCLUSIVE वीडियो भी सामने आया है. 

01: 55 PM- औरंगाबाद में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे छात्र
औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

Advertisement

01: 45 PM-

राजधानी पटना से लेकर भागलपुर, छपरा और औरंगाबाद तक हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई, जबकि कुछ स्थानों पर पथराव और लाठीचार्ज की घटनाओं ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया.

तेज प्रताप को हिरासत में लेकर जाती पुलिस. (photo: Screengrabs)

जानकारी के मुताबिक लेफ्ट छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र लगातार गांधी मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस उन्हें मैदान तक पहुंचने से पहले ही रोक रही है. कई छात्रों को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों के जरिए अन्य स्थानों पर भेजा गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं. छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

तेज प्रताप बोले, युवाओं के लिए मर-मिटने को तैयार
इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में गांधी मैदान पहुंचे. पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह युवाओं के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. उन्होंने कहा, "हम अपने युवाओं के साथ हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई में मर-मिटने के लिए भी तैयार हैं."

Advertisement

तेज प्रताप यादव की हिरासत के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. विपक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल गांधी मैदान और उसके आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने जब छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

पटना समेत कई जिलों में हुई पथरबाजी भी
वहीं, छपरा, सहरसा और भागलपुर से भी पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 5 दिनों से युवाओं का प्रदर्शन जारी है. युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ गए हैं और शनिवार रात तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है. कॉकरोच पार्टी (CJP) के समर्थन में यह प्रदर्शन हो रहा है. जिसकी अगुवाई सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके कर रहे हैं. हालांकि, उनकी तबीयत खराब हो गई है और जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »