तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि सरकारी आवास से नकद राशि और कई कीमती सामान गायब मिले हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.