जिस भाई को गोद में उठाया, उसी की कर दी हत्या! दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के बच्चे का कटा सिर

पटना के पालीगंज में डेढ़ साल के मासूम की हत्या से सनसनी फैल गई है. रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव के दुर्गा मंदिर में बच्चे का कटा सिर मिला. हत्या का आरोप उसके 22 वर्षीय बड़े भाई अजीत कुमार उर्फ बाला पर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है. FSL टीम जांच कर रही है और हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement
पटना में रिश्तों का कत्ल!(Photo: MANOJ KUMAR SINGH/ITG) पटना में रिश्तों का कत्ल!(Photo: MANOJ KUMAR SINGH/ITG)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल में डेढ़ साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में दुर्गा मंदिर के पास बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआती आरोप बच्चे के बड़े भाई पर लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जीतन छपरा गांव निवासी रंजू यादव का 22 वर्षीय बेटा अजीत कुमार उर्फ बाला पिछले कई महीनों से नशे का आदी बताया जा रहा है. आरोप है कि उसने अपने सबसे छोटे भाई को गोद में उठाया और घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित दुर्गा मंदिर ले गया. वहां बच्चे की गर्दन काटने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: फ्रेट ट्रेनों के लिए नया ट्रैक... पटना होगा बायपास, दिल्ली-हावड़ा रूट पर भी राहत

मंदिर में बच्चे का कटा सिर देखकर ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने पर बच्चे के माता-पिता भी मंदिर पहुंचे, जहां अपने डेढ़ साल के बेटे का सिर देखकर बदहवास हो गए. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Advertisement

नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी, परिवार सदमे में

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी अजीत पिछले कई महीनों से नशे का सेवन करता था. हालांकि, उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

​

मृतक के चचेरे भाई अभिमन्यु कुमार ने बताया कि घटना के समय वह खेत में थे. उनके मुताबिक, बच्चे का बड़ा भाई उसे दुर्गा मंदिर ले गया और वहां उसकी गर्दन काट दी. अभिमन्यु ने यह भी बताया कि आरोपी बच्चे के धड़ को घर लेकर गया था. पुलिस इस बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि बड़े भाई पर ही इतनी छोटी उम्र के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. उधर, घटना की जानकारी फैलने के बाद दुर्गा मंदिर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, FSL टीम कर रही जांच

पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि जीतन छपरा गांव के दुर्गा मंदिर में एक बच्चे का शव पड़ा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Advertisement

​

डीएसपी के मुताबिक, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी लगाया गया है. पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है. फिलहाल जांच के जरिए हत्या की वजह, घटना से पहले की परिस्थितियों और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »