खान सर के कोचिंग पर हमले का Exclusive वीडियो, मारपीट करते दिखे गार्ड

पटना स्थित खान सर की कोचिंग में हुए हंगामे और मारपीट की घटना का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के गार्ड अपने साथियों के साथ कोचिंग परिसर में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने (Photo: Screengrab) खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने (Photo: Screengrab)

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. इसके बाद पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो गई है. फुटेज में ज्ञान बिंदु कोचिंग के गार्ड को कोचिंग परिसर में घुसकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में गार्ड अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ कई अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं, जो कोचिंग स्टाफ और छात्रों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़ कर रहे हैं.

Advertisement

इस घटना ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस अब वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

क्या है पूरा मामला? 

पटना के मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को गोलीबारी की एक घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने घटना से जुड़े हालात की जांच शुरू की. यह गोलीबारी मुसल्लहपुर हाट इलाके में हुई, जो पटना का एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र है और यहीं पर खान सर का कोचिंग संस्थान भी स्थित है.
जानकारी के मुताबिक, शक है कि यह घटना इलाके के कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों के बीच कथित दुश्मनी से जुड़ी है. सूत्रों ने बताया कि फायरिंग खान सर के कोचिंग सेंटर और एक विरोधी कोचिंग सेंटर के बीच चल रही दबदबे की लड़ाई की वजह से हुई होगी.

Advertisement

घटना के बाद कथित गोलीबारी के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए खान सर ने कहा कि उस अफरा-तफरी के बीच वह ठीक से समझ नहीं पाए कि असल में क्या हुआ था, और उन्होंने बस वही बात दोहराई, जो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताई थी.

 

 
 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »