मंगलसूत्र से लेकर NEET तक, पप्पू यादव का सरकार पर तीखा हमला, पीएम मोदी को बताया सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोना खरीदने की अपील, सर्राफा बाजार, डीजल और गाड़ी प्रतिबंध जैसे फैसलों पर सवाल उठाए. साथ ही NEET परीक्षा रद्द मामले में भी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने प्रधानमंत्री को देश का सबसे कमजोर और असुरक्षित प्रधानमंत्री बताया.

Advertisement
पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला. (Photo: Screengrab) पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला. (Photo: Screengrab)

स्मित कुमार

  • पूर्णिया ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पहले सरकार कहती थी कि मंगलसूत्र पहनोगे तो छीन लिए जाएंगे, लेकिन अब बिना मंगलसूत्र के ही शादी करने की बात की जा रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की गई थी.

Advertisement

पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्राफा बाजार पर सीधा हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की सुरक्षा को कभी गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि अब डीजल और गाड़ियों पर भी प्रतिबंध जैसी बातें सामने आ रही हैं, जबकि चुनाव से पहले ये मुद्दे नजर नहीं आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री खुद विदेश यात्राओं पर करोड़ों खर्च करते हैं, जबकि आम आदमी परेशान है.

सोना और मंगलसूत्र बयान पर सरकार को घेरा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का अब तक का सबसे कमजोर और असुरक्षित प्रधानमंत्री बताया. साथ ही कहा कि भारत अमेरिका की दया पर चल रहा है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों को लगातार परेशान कर रही है. NEET परीक्षा विवाद पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पिछले साल जब अफसरशाही और नेताओं के बच्चों ने परीक्षा दी थी, तब उसे रद्द नहीं किया गया था. लेकिन इस बार गरीब और मेधावी छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई. उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग पेपर लीक रोक नहीं सकते, वे देश कैसे चला पाएंगे और भ्रष्टाचार कैसे रोक पाएंगे.

Advertisement

NEET परीक्षा रद्द मामले में पक्षपात का आरोप

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं गुजरात, राजस्थान और बिहार में सामने आती हैं. साथ ही  उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चों की सुरक्षा ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा. पप्पू यादव ने कहा कि सरकार केवल आम लोगों को परेशान करने में लगी है और असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement