नीतीश कुमार की दरभंगा समृद्धि यात्रा... 90 नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा में समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. यहां वो 104.26 करोड़ की लागत से 50 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 32.56 करोड़ की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

Advertisement
नीतीश कुमार दरभंगा में समृद्धि यात्रा करेंगे. (Photo: X/@NitishKumar) नीतीश कुमार दरभंगा में समृद्धि यात्रा करेंगे. (Photo: X/@NitishKumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा में समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. इस दौरान वो कई अहम योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उनकी समृद्धि यात्रा का हिस्सा बनेंगे.

नीतीश कुमार का आज पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने का शेड्यूल है. दरभंगा पहुंचकर वो दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में निर्माणाधीन कार्य और योजनाओं को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा करेंगे.

Advertisement

समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार दरभंगा जिले के लिए 104.26 करोड़ की लागत से 50 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वो 32.56 करोड़ की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार राज्य सरकार की योजनाओं के लिए लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'अरे महिला सब काहे भाग रहीं...', मंच पर भाषण रोक ऐसा क्यों बोले नीतीश कुमार

जनसभा को भी संबोधित करेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार एयरपोर्ट के लिए निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव आमस-दरभंगा सड़क के कैंप कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे. इसके अलावा वो मिथिला विश्वविद्यालय स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. वो अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »