CM नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री पर गोपालगंज में जश्न, कार्यकर्ता ने परिवारवाद पर रखा ये तर्क

गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और गुलाल लगाकर जश्न मनाया. जदयू कार्यकर्ता अभय पाण्डेय ने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि गठबंधन के कई नेताओं के बेटे पहले से राजनीति में सक्रिय हैं. ऐसे में निशांत के आने से पांच दलों का गठबंधन और मजबूत होगा.

Advertisement
CM के फैसले का जताया आभार(Photo: Vikash Kumar Dubey/ITG) CM के फैसले का जताया आभार(Photo: Vikash Kumar Dubey/ITG)

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

बिहार के गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में एंट्री और सक्रिय राजनीति में आने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया.

जश्न का आयोजन जदयू कार्यकर्ता अभय पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: निशांत कुमार बनेंगे बिहार के डिप्टी CM? कौन हैं सियासत से दूर रहने वाले नीतीश के बेटे

परिवारवाद के सवाल पर कार्यकर्ता का तर्क

इस दौरान परिवारवाद के सवाल पर जदयू कार्यकर्ता अभय पाण्डेय ने अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां पांच दलों का गठबंधन काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जदयू की सहयोगी पार्टी है.

अभय पाण्डेय ने कहा कि नितिन नवीन कौन हैं, वे नवीन सिन्हा के बेटे हैं. सम्राट चौधरी कौन हैं, वे शकुनि चौधरी के बेटे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी भी शामिल है, जहां रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान राजनीति में सक्रिय हैं.

गठबंधन में कई नेताओं के परिवार राजनीति में

उन्होंने आगे कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री हैं और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं. अभय पाण्डेय के मुताबिक जब अन्य दलों के नेताओं के बेटे राजनीति में सक्रिय हैं तो मुख्यमंत्री के बेटे के राजनीति में आने पर सवाल नहीं उठना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पहले जनता दल यूनाइटेड इस मामले में अलग था, लेकिन अब सब लोग बराबर हो गए हैं. उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने निशांत कुमार को राजनीति में लाकर पांचों दलों के गठबंधन को और मजबूत करने का काम किया है.

मुख्यमंत्री के फैसले का जताया आभार

अभय पाण्डेय ने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से गठबंधन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और गुलाल लगाकर खुशी मनाई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक कदम बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement