'कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइया', जीत तय देख नीरज कुमार ने ली अनंत सिंह की चुटकी- VIDEO

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत पक्की होते ही उनका वीडियो बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह की तैयार कराई मिठाई पर चुटकी ली. नतीजे के बाद अनंत सिंह के आवास का जश्न सन्नाटे में बदल गया, जबकि उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए हार पर मलाल नहीं जताया.

Advertisement
नीरज कुमार JDU की टिकट पर पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़े थे. (Photo- ITG) नीरज कुमार JDU की टिकट पर पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़े थे. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में मुकाबला एक बार फिर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चर्चा में रहा. नीरज कुमार की जीत तय होते ही उनका एक वीडियो बयान वायरल हो गया. इसमें उन्होंने अनंत सिंह की तरफ से बनवाई गई मिठाई पर तंज कसा, जिनका एक लाख गुलाब जामुन धरा का धरा रह गया.

Advertisement

नीरज कुमार ने अनोखे अंदाज में कहा, "कहां है रे गुंजन, ले जाइयो मिठइया." उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार, सम्मान और जनबल के सामने धनबल और बाहुबल झुक गया है. उन्होंने अपने सबसे बड़े विरोधी अनंत सिंह की तरफ से बनाई गई मिठाइयों का जिक्र करते हुए चुटकी ली.

यह भी पढ़ें: MLC Election Results 2026 LIVE: लखनऊ-मेरठ में BJP का परचम, आगरा-बनारस जीती सपा, पटना में अनंत सिंह के अनुज का बिगड़ा गेम

नीरज कुमार ने क्यों कहा, 'कहां हईं रे गुंजन, ले जो मिठइया'

नीरज कुमार ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे कहा, 'कहां हईं रे गुंजन, ले जो मिठइया.' मगही में कही गई इस लाइन का मतलब है कि कहां हो गुंजन, मिठाई ले जाओ. इस बयान के जरिए जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अनंत सिंह और उनके समर्थक गायक गुंजन सिंह पर भी निशाना साधा. गुंजन सिंह ने अनंत सिंह का जोरदार समर्थन किया था. आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद वह अनंत सिंह से मिलने भी पहुंचे थे.

Advertisement

नीरज कुमार ने अपने चरित्र और संस्कार पर सवाल उठाने वालों को चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि उनके चरित्र और संस्कार पर कोई सवाल उठाकर दिखाए. चुनाव के दौरान लगातार बयानबाजी को लेकर भी उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विरोधियों को जमानत जब्त होने की बात कहने के बजाय अब जवाब देना चाहिए.

अनंत सिंह के आवास पर पसरा सन्नाटा

नीरज कुमार की जीत तय होने के बाद अनंत सिंह के आवास पर सन्नाटा पसरा नजर आया. इससे पहले देर रात तक वहां जश्न का माहौल था. अनंत सिंह के समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह को हार का सामना करना पड़ा.

हालांकि, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस हार का कोई मलाल नहीं है. उनके मुताबिक, वोट कोई दुकान से खरीदकर लाने की चीज नहीं है. जनता मालिक है और जनता जिसे वोट देती है, वही जीतता है. उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवार को उम्मीद से कम वोट जरूर मिले, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि जनता ने उन्हें इतने वोट दिए.

अनंत सिंह ने यह भी कहा कि पटना स्नातक सीट का चुनाव सामान्य जनता का चुनाव नहीं होता. इसमें वही लोग वोट करते हैं, जिन्होंने पहले से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया होता है. उनके मुताबिक, नीरज कुमार और दूसरे प्रमुख उम्मीदवार लंबे समय से अपने वोटर तैयार कर रहे थे, जबकि उनके समर्थित उम्मीदवार को इलाके में लोग ठीक से जानते तक नहीं थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नीरज कुमार लड़ाई में मुश्किल में आए अनंत सिंह ने द‍िखाए तेवर, दी JDU को नई चुनौती

काउंटिंग के बीच भी किया था जीत का दावा

नीरज कुमार की जीत सुनिश्चित होने से पहले अनंत सिंह ने काउंटिंग के बीच भी जीत का दावा किया था. उन्होंने कहा था, "अभी काउंटिंग शुरू हुई है, वही होगा जो बोले हैं." आवास खाली करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का हर फैसला उन्हें मंजूर है. उन्होंने बताया कि घर खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है और वह घर खाली कर देंगे. नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »