बिहार: नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, बचने के लिए फैलाई सीढ़ी से गिरने की अफवाह

नालंदा के परासी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और सीढ़ी से गिरने की अफवाह फैलाई. मृतका के पिता ने दामाद पर पहले से प्रताड़ना और पैसों की मांग का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Advertisement
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति गिरफ्तार (Photo: Screengrab) पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. घटना शनिवार की देर रात की है. वारदात के बाद आरोपी पति ने लोगों को शक से बचाने के लिए सीढ़ी से गिरने की अफवाह फैला दी.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की पत्नी थी. आरोपी पति पिछले सात महीने से जेल में बंद था और करीब 15 दिन पहले ही नाबालिग से छेड़खानी के मामले में बेल पर बाहर आया था.

Advertisement

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

मृतका के पिता उपेंद्र सिंह, जो सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के बाद से ही दामाद अक्सर मायके पक्ष से पैसों की मांग करता था. पैसे नहीं देने पर वह बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था.

शनिवार की रात पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि दामाद ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से पिटाई की है और उसकी हालत गंभीर है. इसके बाद परिवार के लोग तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक राखी कुमारी की मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार, मृतका के पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे, जिससे साफ है कि उसे बेरहमी से पीटा गया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisement

नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- रंजीत कुमार सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement