टूटी झूले की सीट बेल्ट, पलटकर पाइप पर गिरा और फिर 20 फीट नीचे, मेले में शख्स की दर्दनाक मौत

बिहार के नालंदा जिले में मलमास मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया. मेले में लगे एक झूले से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मेले में लगाए गए झूलों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

Advertisement
टूटी झूले की सीट बेल्ट, 20 फीट नीचे गिरा शख्स (Photo: itg) टूटी झूले की सीट बेल्ट, 20 फीट नीचे गिरा शख्स (Photo: itg)

रंजीत कुमार सिंह

  • नालंदा,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

बिहार के नालंदा जिले से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है जहां मलमास मेले में झूले से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर सुनामी झूले पर बैठा युवक करीब 20 फीट के ऊंचाई से गिरता है और सामने लगे हुए पाइप से टकराता है. इसके बाद जमीन पर गिरता है और उसकी हालत काफी गंभीर हो जाती है. 

Advertisement

घटना के बारे में बताया जाता है कि अमन का सेफ्टी बेल्ट टूट गया था जिसकी वजह से यह हादसा घटित हुआ. हालांकि प्रशासन इस घटना की लीपापोती करने में जुटा है. जख्मी शख्स की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज के बिकु गांव के अमन कुमार के रूप में हुई है. अमन अपने परिवार के साथ नवादा से राजगीर मलमास मेला घुमने आया हुआ था. तभी झूला झूलने के दौरान वह झूले से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में युवक को पावापुरी ले जाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए उसको पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाते हुए रास्ते में  उसकी मौत हो गई. 

वहीं इस घटना को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने से परहेज कर रहे हैं. अभी हाल में ही प्रशासन की लापरवाही के कारण नौ लोगों की भगदड़ में मौत हो गई थी जिसके बाद मेले में किसी प्रकार का झूला लगाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाएं गई थीं. बावजूद इसके राजगीर मलमास मेले में यह हादसा होना प्रशासन की लापरवाही को पुनः उजागर करता है.
  
नालंदा में हुए हादसे के बाद राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है एवं झूले को जप्त कर लिया गया है.  युवक की मौत की बात स्वीकार करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाई गई है एवं तत्काल प्रभाव से कई झूला को बंद करवा दिया गया है.
 
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement