मुजफ्फरपुर: बेटी पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी पैदा होने पर शौहर ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला अब राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला (Photo: Representational) बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला (Photo: Representational)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 09 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरा मोहल्ला से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां बेटी पैदा होने पर पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. यह मामला अब राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है.

पीड़िता ने नगर थाना में अपने शौहर सैयद अरमान हैदर उर्फ कौसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया कि शादी से पहले पति ने झूठी जानकारी देकर उसे धोखा दिया. शादी के बाद से ही उस पर दहेज की मांग की जाती रही और अवैध पैसे की उगाही की कोशिशें होती रहीं.

Advertisement

पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी कौसर से हुई थी. शादी के समय पति ने बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत है, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर स्थिति बदल गई. इसके बावजूद वह सामंजस्य बनाकर रहने की कोशिश करती रही.

उसका कहना है कि पति लगातार मारपीट करता था. बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई. आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद उसने थाने में आवेदन देकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की पैरवी मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आयोग को पूरी जानकारी दी गई है. दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »