अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! मुजफ्फरपुर में बिजली के तार से गला घोंटकर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 29-30 अप्रैल की रात बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी. जांच में अवैध संबंध, पैसों के लेन-देन और बिजली कनेक्शन विवाद कारण बने. आरोपियों ने पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या की और फरार हो गए.

Advertisement
पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या.(Photo: Manibhushan Sharma/ITG) पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या.(Photo: Manibhushan Sharma/ITG)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवक नौशाद आलम की हत्या बिजली के तार से गला घोंटकर की गई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मो. सिराज, मो. अशरफ और मो. शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

दरअसल, यह घटना पियर थाना क्षेत्र की है, जहां 30 अप्रैल की सुबह गोविंदपुर छपरा गांव के पास सड़क किनारे नौशाद आलम का शव उसकी बाइक के साथ संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फर्जी कॉल, नकली पहचान और लाखों की ठगी... मुजफ्फरपुर में साइबर गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. मृतक की पत्नी नाजमी प्रवीण के आवेदन पर पियर थाना में केस दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच तेज कर दी.

विशेष टीम ने संभाली जांच की कमान

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन, बिजली कनेक्शन का विवाद और अवैध प्रेम-प्रसंग मुख्य कारण रहे.

Advertisement

जांच में सामने आया कि मृतक नौशाद आलम का मुख्य आरोपी सिराज की पत्नी से संबंध था, जिससे वह काफी नाराज था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची.

पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले नौशाद को पार्टी के बहाने बुलाया. इसके बाद मौका पाकर प्लास्टिक के बिजली तार से उसका गला घोंट दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

घटनास्थल से पुलिस ने बाइक, बिजली का तार, प्लास्टिक की बोतल, ग्लास, नमकीन के पैकेट और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो मामले की जांच में अहम साक्ष्य बने.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि यह एक ब्लाइंड केस था, जिसे तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सुलझाया गया. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »