शराबबंदी वाले बिहार में बड़ी कार्रवाई... 4000 लीटर स्प्रिट जब्त, होली पर बननी थी 20 हजार लीटर शराब

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मुजफ्फरपुर से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करीब 4000 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, इस स्प्रिट से होली के मौके पर लगभग 20 हजार लीटर अवैध शराब तैयार कर खपाने की योजना थी.

Advertisement
पुलिस टीम ने जब्त की स्प्रिट. (Photo: ITG) पुलिस टीम ने जब्त की स्प्रिट. (Photo: ITG)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

शराबबंदी वाले बिहार में मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आई है. होली के मौके पर अवैध तरीके से शराब बनाने की साजिश को उत्पाद विभाग और मुजफ्फरपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है. करीब 4000 लीटर स्प्रिट, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, उसे जब्त किया गया है. इस स्प्रिट से लगभग 20 हजार लीटर शराब बनाने की तैयारी थी.

Advertisement

स्प्रिट की खेप को यूरिया के जार में भरकर लाया गया था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

मुजफ्फरपुर में होली से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह की टीम ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के गरहा चौक पर छापेमारी की.

यह भी पढ़ें: होली, मुहर्रम और गांधी निर्वाण दिवस पर अब नहीं रहेगा 'ड्राई डे', इस राज्य की शराब नीति में बड़ा बदलाव

छापेमारी के दौरान एक टेंपो से यूरिया के जार में लोड 40 जार स्प्रिट बरामद किया गया. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर जब टीम गरहा थाना क्षेत्र के कफेन गांव पहुंची, तो वहां से 131 जार स्प्रिट और बरामद किया गया.

Advertisement

इस तरह कुल मिलाकर करीब 4000 लीटर स्प्रिट जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्प्रिट से लगभग 20 हजार लीटर अवैध शराब तैयार की जा सकती थी, जिसे होली में ऊंची कीमत पर खपाने की योजना थी.

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर हथौड़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. एक टेंपो से यूरिया के जार में लोड 40 जार स्प्रिट बरामद किया गया. वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर कफेन गांव से 131 जार स्प्रिट और जब्त की गई. कुल करीब 4000 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. इससे लगभग 20 हजार लीटर शराब बनाई जा सकती थी. आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement