Bihar: बारात में शामिल हुए नाबालिग की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों ने गांव वालों पर लगाया आरोप

दरभंगा में बारात में शामिल होने आए 14 वर्षीय धीरज कुमार की हत्या कर दी गई. शव रेलवे गुमटी के पास खेत में मिला. मृतक समस्तीपुर के पुरनाही गांव का था. परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सिटी SP ने हत्या की पुष्टि की है.

Advertisement
धीरज कुमार (फाइल-फोटो) धीरज कुमार (फाइल-फोटो)

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा,
  • 01 मई 2025,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है.

घटना दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया घाट की है, जहां रामधनी सहनी की बेटी मनीषा की शादी में धीरज बारात में शामिल हुआ था. बारात रात दो बजे पहुंची और चार बजे सभी ने साथ में खाना खाया. इसके बाद धीरज अचानक लापता हो गया.

Advertisement

14 साल के लड़के की हत्या के बाद मचा हड़कंप

सुबह खोजबीन के दौरान धीरज का शव पास के रेलवे गुमटी के पास खेत में मिला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दरभंगा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सिटी SP अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. SP अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से कुछ साक्ष्य भी मिले हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मृतक के पिता हीरा चौधरी ने गांव के ही लक्ष्मण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से धमकी दी जा रही थी. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »