Bihar: पिता के सामने हिजाब पहनकर स्कूल से भागी लड़की, रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के साथ पकड़ी गई

बिहार के जमुई में घर छोड़कर भाग रहे प्रेमी जोड़े के अरमानों पर पानी फिर गया. प्रेमिका हिजाब पहनकर स्कूल के बाहर खड़े पिता की आंखों में धूल झोंककर प्रेमी के साथ निकल गई. मगर, रेलवे स्टेशन पर वे दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए. शहर छोड़कर कोलकाता भागने की जगह प्रेमी अब हवालात पहुंच गया है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई ,
  • 16 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

प्यार को पाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका कई तरकीब निकालते हैं. मगर, सच ही कहा गया है, होता वही है जो खुदा को मंजूर होता है. कुछ ऐसा ही हुआ जमुई चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव के एक प्रेमी जोड़ा के साथ. कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों में बातें भी होने लगी. धीरे-धीरे चार से पांच साल में उनका प्यार परवान चढ़ गया. एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई और फिर घर से भागकर शादी करने की योजना बना ली. मगर, योजना विफल हो गई और दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

Advertisement

मामला जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव का है. गांव के रामवृक्ष यादव की नाबालिग लड़की प्रियंका (बदला हुआ नाम) को गांव के मो. ताज अंसारी के साथ कोचिंग में पढ़ने के दौरान प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार की कहानी की जानकारी लड़की के पिका रामवृक्ष यादव को थी. यही वजह थी कि उन्होंने बेटी पर पहरा लगा दिया. 

यह भी पढ़ें- Bihar: चोरी का आरोप, ग्रिल से बांधकर पिटाई… MLC के घर में युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

स्कूल के बाहर इंतजार करते रह गए पिता...

पिता रामवृक्ष यायदव खुद बेटी को स्कूल छोड़ने और लाने जाते थे. लिहाजा, प्रियंका और मो. ताज ने गुपचुप तरीके से घर छोड़कर कोलकाता भाग जाने की योजना बनाई. इसके तहत शुक्रवार की दोपहर रामवृक्ष यादव अपने बेटी प्रियंका को इंटर की वार्षिक परीक्षा दिलाने गांव के ही स्कूल लेकर गए. प्रियंका परीक्षा देने स्कूल तो गई, लेकिन वहां से वह अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई.

Advertisement

हिजाब पहनकर निकली, नहीं पहचान पाए पिता

बाहर पिता इंतजार कर रहे थे और बेटी प्रियंका हिजाब पहनकर स्कूल से बाहर निकली. लिहाजा, वह अपनी बेटी को पहचान नहीं सके. इस बीच काफी समय होने पर जब प्रियंका स्कूल से नहीं निकली, तो उसके पिता परेशान हो गए. पहले उसको स्कूल में खोजा, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली, तो चंद्रदीप थाना में जाकर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया.

रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के साथ पकड़ी गई 

हिजाब पहनकर स्कूल से निकली प्रियंका प्रेमी और उसके एक दोस्त के साथ जमुई रेलवे स्टेशन पहुंच गई. यहां तीनों कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगे. इस बीच जमुई स्टेशन पर जीआरपी को लड़के-लड़कियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. लिहाजा, वे प्लेटफार्म नंबर एक से तीनो को पकड़कर थाने ले आई. अलग-अलग पूछताछ में दोनों की पोल खुल गई और प्रियंका ने स्कूल से भागने की बात बताई. 

दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही पुलिस 

इसके बाद जीआरपी ने इस मामले की जानकारी चंद्रदीप थाना की पुलिस दी. शुक्रवार रात चंद्रदीप पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर प्रियंका के परिजन उसे अपने साथ ले गए. उधर, मो. ताज अंसारी ने बताया कि लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई जा रही थी, जो उसे मंजूर नहीं था. लिहाजा, उसने प्रियंका के साथ भागने की योजना बनाई. लड़के के साथ उसका दोस्त मो. सैफ आलम भी था जो मदद कर रहा था. फिलहाल दोनों लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »