बिहार: वांछित अपराधी को पकड़ने गई STF टीम पर हमला, कई जवान घायल

गया के एक गांव में वांछित अपराधी को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिससे तीन जवान घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Advertisement
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला. (Photo: Screengrab) ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • गया,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

गया जिले के खीरीयामा गांव में हत्या के मामले में वांछित एक अपराधी को पकड़ने के लिए बीती रात STF की टीम सूरजपुरा गांव गई थी. जहां खीरीयामा गांव के ग्रामीणों ने छापेमारी करने गई STF  टीम पर हमला कर दिया. जिसमें STF के तीन जवान घायल हो गए. जिसके बाद जवानों को अनुग्रह नारायण, मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

दरअसल, STF की टीम हत्या के मामले में वांछित अपराधी संजय मांझी को गिरफ्तार करने के लिए खीरीयामा गांव गई थी. गांव में STF की टीम को देखते ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने टीम पर ईंट-पत्थर से हमला किया. जिससे तीन जवान घायल हो गए. STF के जवानों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. साथ ही घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर खूनी खेल, ड्रग्स तस्करों ने तलवार और कट्टे से किया पुलिस पर हमला, Video Viral

मामले में पुलिस टीम गांव की तीन महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने फ़ोन पर बताया कि इस मामले में गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वांछित अपराधी संजय मांझी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement