उग्र प्रदर्शन के बाद दरभंगा में प्रशासन सख्त, DM-SSP ने किया फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में दरभंगा में हुए उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. हालात पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संवेदनशील इलाकों में संयुक्त फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने थानों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

Advertisement
प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की.(Photo: DistrictAdministration.darbhanga) प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की.(Photo: DistrictAdministration.darbhanga)

चौधरी निशाकर

  • दरभंगा,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

बिहार के दरभंगा में दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन और प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया. हालात को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है.

Advertisement

उपद्रव के बाद गुरुवार को लहेरियासराय का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद करा दिया गया था, जबकि शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में पत्थरबाजी के बाद हाई अलर्ट, बाजार बंद... सड़क पर उतरे DM-SSP, CCTV से हो रही उपद्रवियों की पहचान

इसी क्रम में शुक्रवार को दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया.

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

डीएम और एसएसपी ने संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा की गई.

Advertisement

दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए. साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और गश्त के जरिए हालात पर नजर बनाए हुए है.

कोतवाली और बेंता थाना का निरीक्षण, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

फ्लैग मार्च के बाद डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कोतवाली थाना और बेंता थाना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थानों की सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए. साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए.

दोनों अधिकारियों ने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

Advertisement

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

इस दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »