नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर

निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ले ली. इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. सदस्यता के साथ ही निशांत कुमार एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गए हैं.

Advertisement
पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार. (File Photo/ITG) पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार. (File Photo/ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया 'युवा सोच.. मजबूत संकल्प'. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद थे. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहां मौजूद थे. हालांकि इस दौरान निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार वहां मौजूद नहीं थे.

Advertisement

सदस्यता के बाद क्या बोले निशांत कुमार?

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है. मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. मुझे, पूरे बिहार और पूरे देश को मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, उस पर गर्व है."

यह भी पढ़ें: जेडीयू में बदलाव के संकेत! नीतीश के बेटे निशांत कुमार को संगठन में मिल सकती बड़ी ज़िम्मेदारी

कौन हैं निशांत कुमार?

निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और गंभीर व्यक्तित्व वाले शख्स माने जाते हैं. अपनी पिता की तरह वो भी पेशे से एक इंजीनियर हैं. उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है.

जून 2025 में जेडीयू के महासचिव परम हंस कुमार ने भी निशांत कुमार को सियासत में शामिल होने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए निशांत कुमार को पार्टी और राज्य की बेहतरी के लिए आगे आना चाहिए. परम हंस कुमार ने कहा था, 'निशांत जी एक बहुत ही शांत और दूरदर्शी नेता साबित हो सकते हैं. हमने जितना देखा और सुना है, उससे लगता है कि वो बहुत ही विनम्र हैं और एक प्रभावी युवा नेता बन सकते हैं.'
 

Advertisement

10 अप्रैल को होने वाले चुनाव के जरिए एमएलसी बन सकते हैं निशांत कुमार

जनता दल यूनाइटेड के विधायक हरिनारायण सिंह ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. जबकि निशांत कुमार भी अप्रैल में होने वाले एमएलसी चुनाव के जरिए एमएलसी बनेंगे.

 

इससे पहले CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल किया था. हरनौत से JD(U) MLA हरि नारायण सिंह ने दावा किया है कि निशांत अगले महीने राज्य लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए चुने जाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत को नई सरकार में डिप्टी CM बनाया जाएगा. नीतीश कुमार के एक करीबी ने शनिवार को दावा किया कि उनके पिता के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में निशांत को डिप्टी CM बनाने का "सबकी सहमति से" फैसला लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement