बिहार की 'स्नेक लेडी'...10 फीट के कोबरा सांप को गले में लपेटकर निकल पड़ी महिला, Video

बिहार के बगहा में एक घर में निकले करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही 'स्नेक लेडी' के नाम से मशहूर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं और प्रशिक्षित तरीके से जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. उनके साहस और सूझबूझ की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

Advertisement
10 फीट के कोबरा सांप को गले में लपेटकर निकली महिला (Photo: itg) 10 फीट के कोबरा सांप को गले में लपेटकर निकली महिला (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

बिहार के बगहा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुन्नी लाल के घर में करीब 10 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा निकल आया. सांप को देखते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलने पर वाल्मीकिनगर की स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी, जिन्हें इलाके में 'स्नेक लेडी' के नाम से जाना जाता है, मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बेहद सावधानी और प्रशिक्षित तरीके से किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. समय रहते रेस्क्यू होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

Advertisement

वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान जहरीले सांप अक्सर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और न ही स्वयं सांप पकड़ने का प्रयास करें. इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दें.

दरअसल, किंग कोबरा दुनिया के सबसे विषैले सांपों में से एक है. इसका न्यूरोटॉक्सिक विष बेहद घातक होता है, इसलिए इसके काटने पर बिना देर किए चिकित्सकीय उपचार कराना जरूरी है.

बता दें कि वाल्मीकिनगर की रहने वाली जानकी देवी अब तक हजारों जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुकी हैं. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से यह कार्य शुरू किया था और कई बार रेस्क्यू के दौरान स्वयं भी सांप के काटने का सामना कर चुकी हैं. इसके बावजूद वह लगातार लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के लिए सक्रिय हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »