बिहार: रोहतास में एक के बाद एक 5 लोगों ने तोड़ा दम, जहरीली शराब से मौत की आशंका

बिहार के रोहतास जिले में तिलक समारोह से लौटने के बाद पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. मृतकों के परिवार और स्थानीय लोग मौत के पीछे जहरीली शराब का हाथ बता रहे हैं. हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
परिजनों को जहरीली शराब से मौत का शक है. (Photo: Representational) परिजनों को जहरीली शराब से मौत का शक है. (Photo: Representational)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

बिहार के रोहतास में अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है. आरोप है कि ये लोग बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे. इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया.

ये मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के मठिया गांव का है. संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है. स्थानीय लोग इन मौतों के पीछे जहरीली शराब, किडनी फेल या कुत्ता काटने जैसी अलग-अलग वजहें बता रहे हैं.

Advertisement

घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं. मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार किया जा चुका है. फिलहाल, रोहतास पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

'आजतक' से बात करते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'हम लोगों को तीन मौतों की जानकारी है. प्रशासन क्या कर रहा है? हमारे घर तिलक था, जो मातम में बदल गया.'

यह भी पढ़ें: बरेली में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

क्या कहता है पुलिस प्रशासन?

पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी. पुलिस ने बताया कि उनकी टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement