पुलिस की वर्दी पहन राखी बंधवाने निकला फर्जी दारोगा, रास्ते में करने लगा वसूली तो पहुंचा जेल

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को वाहनों से वसूली करते गिरफ्तार किया है. शख्स खुद को बिहार पुलिस का दारोगा बताकर बोचहां थाना क्षेत्र के शर्कुद्दीनपुर में गाड़ियों की जांच कर रहा था. तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में फर्जा दारोगा गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में फर्जा दारोगा गिरफ्तार

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 20 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

बहन से राखी बंधवाने घर से पुलिस की वर्दी और बैच लगाकर निकला शख्स रास्ते में वाहन चेकिंग और वसूली करने लगा. इतने में थाने की गाड़ी वहां पहुंच गई. पुलिस को देख वर्दीधारी वहां से भागने लगा. फिर खदेड़कर पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ा. पूछताछ में फर्जी दारोगा बनने की पीछे शख्स ने जो कहानी बताई वो चौंकाने वाली है. 

Advertisement

पुलिस ने थाने लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम श्रवण कुमार बताया. वह बोचहां के रोशी का रहने वाला है. उसने बताया कि वह सीतामढ़ी से वर्दी खरीद कर लाया था. वह दारोगा की वर्दी में बहन से राखी बांधवाना चाहता था. इसलिए वर्दी खरीदी थी. घर से निकलने के बाद उसने ऐसा काम पहली बार किया और पकड़ा भी गया. 

दारोगा बन कर रहा था वाहनों से वसूली
दरअसल, बोचहां थाना क्षेत्र के शर्कुद्दीनपुर में रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे एक फर्जी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मामले में एएसआई निहाल रंजन कुमार के बयान पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस की वर्दी में बहन से राखी बंधवाने का था शौक
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मुजफ्फरपुर सहरियार अख्तर ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली कि एक व्यक्ति खुद को दारोगा बताकर गाड़ियों से वसूली कर रहा है. गश्ती दल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा. खदेड़कर उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार श्रवण कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह राखी पर घर आया था. वह दारोगा की वर्दी में बहन से राखी बांधवाना चाहता था. इसलिए वर्दी खरीदी थी. वह सीतामढ़ी में स्मॉल फाइनेंस में काम करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement