दोस्त को बचाने पानी भरे गड्ढे में 2 लड़कों ने लगाई छलांग, डूबने से तीनों की मौत

बिहार के आरा में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई.जब बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन लड़कों की एकसाथ मौत हो गई. तीनों आपस में दोस्त थे. सभी एक दोस्त के निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए गए थे. इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. उसे बचाने के क्रम में एक-एक कर तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए.

Advertisement
आरा में डूबने से तीन लड़कों की मौत आरा में डूबने से तीन लड़कों की मौत

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 11 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

आरा के नगर थाना क्षेत्र के मझौआ हवाई अड्डे के पास एक गड्ढे में बाढ़ का पानी भर गया था. इसमें डूबकर तीन लड़कों की रविवार को मौत हो गई.  घटना के बाद मृतक के परिजन ने 112 पर कॉल कर मदद के लिए पुलिस को बुलाया था. पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद सदर अस्पताल में गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. तब स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत किया. 

Advertisement

मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के देवनगर मुहल्ला निवासी बासुकीनाथ पांडे के 20 वर्षीय पुत्र अनीकेश कुमार पांडेय, उसी मुहल्ले के समरेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और अरविंद शुक्ला का 17 वर्षीय अतुल कुमार शुक्ला शामिल हैं पुलिस फिलहाल तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. 

बताया जाता रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के मझौआ हवाई अड्डे के पास देवनगर मुहल्ले के रहने वाले तीन दोस्त अपने एक दोस्त के निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए गए हुए थे.उक्त मकान के ठीक सटे मिट्टी कटाव से गड्ढा हो गया था और उसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ था. इनमें एक लड़के का पैर फिसल गया और गड्ढे में गिर गया. अपने दोस्त को डूबता देख उसे बचाने के लिए अन्य दोनों लड़के एक-एक कर गड्ढे में कूद गए. 

Advertisement

 इसके बाद तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे और किसी तरह पानी में डूबे तीनों लड़कों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों लड़कों ने दम तोड़ दिया था.मृतक के पड़ोसी अशोक कुमार मिश्रा की मानें तो तीनों युवक बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गए हुए थे. इसी बीच बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई.

 घटनास्थल पर पहुंचे आरा सदर के प्रभारी एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे निर्माणधीन मकान को देखने के लिए गए थे. तभी मकान के बाउंड्री से सटे बाढ़ के पानी से लबालब भरे एक गड्ढे में एक बच्चा पैर फिसलने के कारण गिर गया. उसे बचाने के क्रम में उसके दोनों दोस्त भी पानी में डूब गए और  तीनों की मौत हो गई. मृतक के परिजनों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इधर, परिजनों ने पुलिस के डायल 112 की टीम के लेट से आने की वजह से काफी हंगामा किया था. इस पर सदर एसडीपीओ परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को जो सूचना दी गई थी, वह गलत लोकेशन की दी गई थी.इस वजह से पुलिस थोड़ी देर से पहुंची और परिजन थोड़ा आक्रोशित हो गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »