मधुबनी गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे DM तो लिपटकर बिलखने लगीं महिलाएं, भावुक कर देने वाला मंजर

बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गांव में ASI द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है.

Advertisement
बिहार के मधुबनी में ASI ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी बिहार के मधुबनी में ASI ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी

aajtak.in

  • मधुबनी,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

बिहार के मधुबनी जिले में एक पुलिस इन्सपेक्टर की अंधाधुंध फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है, जहां खनन स्थल की सुरक्षा के लिए बने पुलिस पिकेट पर तैनात एक एसआई ने कथित तौर पर गलत नीयत से एक घर में प्रवेश किया था. ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी एसआई को सस्पेंड कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

Advertisement

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बलिराजगढ़ खनन स्थल की सुरक्षा में तैनात एक एसआई ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से 50 वर्षीय ग्रामीण अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप
घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी एसआई बलिराजगढ़ खनन स्थल की सुरक्षा के लिए बनाए गए पुलिस पिकेट पर तैनात था. वह कुछ सामान लेने के सिलसिले में गांव के एक घर में अक्सर आता-जाता था.

बताया जा रहा है कि बीती रात भी एसआई कथित तौर पर गलत नीयत से उसी घर में घुस गया. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे घर में प्रवेश करते हुए देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घर को घेर लिया और एसआई को पकड़ने की कोशिश की.
खुद को घिरता देख सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग
एसएसपी के मुताबिक, आरोपी एसआई ने खुद को ग्रामीणों से घिरा हुआ देखकर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी.

Advertisement

इस दौरान गोली लगने से 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एसआई मौके से फरार हो गया.

आरोपी SI सस्पेंड, हत्या का केस दर्ज
एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. फिलहाल आरोपी एसआई फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »