मुंगेर घटना को पहले बताया 'छिटपुट', अब पलटे, जमुई कांड पर मंत्री ने दी सफाई

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के मामले में JDU के दो नेताओं के बयान चर्चा में हैं. दोनों ने अपने-अपने बयान में 'छिटपुट घटना' का जिक्र किया है.

Advertisement
दोनों नेताओं ने जमुई की घटना को बताया 'छिटपुट'. (File Photo) दोनों नेताओं ने जमुई की घटना को बताया 'छिटपुट'. (File Photo)

रोहित कुमार / शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के मामले ने पुलिस कार्रवाई के साथ नेताओं के बयानों को भी चर्चा में ला दिया है. पहले इस घटना को ‘छिटपुट’ बताने वाले मंत्री श्रवण कुमार अब अपने बयान से पीछे हटते नजर आए. उन्होंने जमुई की घटना को दुखद और बेहद शर्मनाक बताया है. साथ ही कहा कि मामले में शामिल कोई भी दोषी नहीं बचेगा.

Advertisement

दरअसल, इस घटना को लेकर JDU के दो नेताओं ने बयान दिया था और दोनों के बयानों में एक शब्द साझा था ‘छिटपुट’. JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जमुई की घटना को ‘छिटपुट’ बताया था. वहीं श्रवण कुमार ने कहा था कि बिहार में ऐसी ‘छिटपुट घटनाएं’ हो रही हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता. अब श्रवण कुमार ने अपने पहले बयान पर सफाई देते हुए घटना को दुखद बताया है.

मामला 19 सितंबर की शाम का है. जमुई में एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया. लड़की के साथ बदसलूकी का आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच तेज कर दी. अब तक तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है. वहीं 7 से 8 युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच चल रही है.

Advertisement

उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?

उमेश कुशवाहा से जब जमुई की घटना को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने इसे ‘छिटपुट घटना’ बताया. उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और सरकार भी इसे लेकर गंभीर है.

श्रवण कुमार बोले- ‘छिटपुट घटनाएं हो रही हैं’

इसी मामले पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने भी ‘छिटपुट’ शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने जमुई में हुई घटना को दुखद बताया और कहा कि सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है.

अब क्या कहा?

नए बयान में श्रवण कुमार ने जमुई की घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कोई भी दोषी नहीं बचेगा. यानी पहले ‘छिटपुट’ कहे जाने के बाद अब उनके बयान में घटना की गंभीरता पर जोर दिया गया है.
 

जमुई में क्या हुआ था?

19 सितंबर की शाम का यह मामला है. वायरल वीडियो में एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का आरोप है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा. इनमें दो की उम्र 17 से 18 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, 7 से 8 युवकों के नाम भी सामने आए हैं और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

Advertisement

मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है. जमुई SDPO की निगरानी में टीम पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने BNSS की धाराओं 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने वाले 32 अकाउंट्स के खिलाफ भी टेकडाउन की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »