बिहार: सरकार ने बदला फैसला, लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी

बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है. दोनों नेताओं को फिर से बुलेटप्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई है. इससे पहले सुरक्षा में कटौती के विरोध में दोनों नेताओं ने अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी थी. अब सरकार ने दोबारा सुरक्षा देने का निर्णय लिया है.

Advertisement
लालू यादव और राबड़ी देवी. (Photo: ITG) लालू यादव और राबड़ी देवी. (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है. इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध कराई गई है. 

कुछ दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी. समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. इस फैसले के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया था.

Advertisement

सुरक्षा में कटौती के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बची हुई सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी. दोनों नेताओं के इस कदम को लेकर राज्य की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी. इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. पार्टी का कहना था कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक कारणों से की गई है.

विरोध के बाद फिर बहाल हुई सुरक्षा व्यवस्था

वहीं, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी. उन्होंने इसे विपक्ष के साथ भेदभाव बताया था. अब बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. 

राजनीतिक विवाद के बीच आया नया फैसला

Advertisement

इसके साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा भी दोबारा दी गई है. सरकार के इस नए फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल एक नए मोड़ पर पहुंच गया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »