बिहार: शराबबंदी के बावजूद खुलेआम तस्करी, बगहा में घर में मिली 776 लीटर अंग्रेजी शराब

बिहार में शराबबंदी के बावजूद इसकी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही. कई जगहों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हो रही है. हाल में बगहा में पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखी गई 776.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति अनिल यादव को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
बगहा में घर में मिली 776 लीटर अंग्रेजी शराब     बगहा में घर में मिली 776 लीटर अंग्रेजी शराब

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 27 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला बगहा के बथवरिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखी गई 776.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति अनिल यादव को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक बगहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरती गांव में एक घर में शराब का बड़ा स्टॉक छुपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस पर गंभीरता दिखाई और तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई. एएसपी रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में छापेमारी दल तैयार हुआ, जिसमें अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे.

Advertisement

पुलिस टीम ने जैसे ही अनिल यादव के घर पर दबिश दी, वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टन बरामद हुए. शराब को प्लास्टिक ड्रम और बोरे में भरकर छुपाया गया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस शराब को कहां से मंगाया गया था और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी.

गौरतलब है कि बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार अवैध शराब की बरामदगी हो रही है. यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि तस्करों का नेटवर्क अब भी सक्रिय है और उन पर लगातार निगरानी व कार्रवाई की जरूरत है.

Advertisement

 बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. बथवरीया थाना क्षेत्र में एक घर में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है. जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ  अनिल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अवैध धंधे में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »