भागलपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, नगर परिषद ऑफिस में ईओ कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या

भागलपुर में एक सरकारी अधिकारी की उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिसमें सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Advertisement
कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या (File Photo: ITG) कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या (File Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

बिहार के भागलपुर में एक सरकारी अधिकारी की उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के दौरान दिए गए बयान से माहौल प्रभावित हुआ था. साथ ही यह भी कहा गया कि मौजूदा सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. 

Advertisement

फिलहाल घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज है. जानकारी के मुताबिक इस घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान ब्लू शर्ट पहने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार सिंह ने हमलावरों का विरोध किया, लेकिन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं नगर सभापति राजकुमार गुड्डू को सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी.

 नगर परिषद कार्यालय में अधिकारी की हत्या से हड़कं

घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया.भागलपुर के जेएलएन अस्पताल में नगर सभापति को भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.डॉक्टरों की टीम, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी भी शामिल थे, खुद इलाज की निगरानी में जुटी रही.बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु एसएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पूरे नगर परिषद कार्यालय को पुलिस ने सील कर दिया और जांच शुरू कर दी गई है.इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस वारदात के पीछे नगर सभापति और उपसभापति के बीच चल रही पुरानी रंजिश और टेंडर विवाद की आशंका जताई जा रही है.हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने नगर परिषद कार्यालय को सील किया

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.वहीं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली. इस पूरी घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय में हुई इस फायरिंग से आम लोगों में भय का माहौल है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- राजीव सिद्धार्थ

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement