पांच बच्चों की मां को हुआ इश्क, 20 साल का रिश्ता तोड़ा... प्रेमी संग फरार, मासूम बेटी को भी साथ ले गई

बिहार के बेतिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पांच बच्चों की मां 20 साल पुराना रिश्ता तोड़ प्रेमी संग फरार हो गई. महिला अपनी सबसे छोटी बेटी को भी साथ ले गई, जबकि बाकी बच्चे घर पर बेसहारा रह गए. महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है. उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है.

Advertisement
पांच बच्चों की मां को हुआ इश्क. (Photo: Representational) पांच बच्चों की मां को हुआ इश्क. (Photo: Representational)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 13 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

बिहार के बेतिया जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. यहां शिकारपुर थाना इलाके के एक गांव में 5 बच्चों की मां 20 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपनी सबसे छोटी बेटी को भी साथ ले गई, जबकि बाकी चार बच्चे घर पर बेसहारा रह गए.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, महिला का गांव के ही युवक से काफी समय से फोन पर संपर्क था. यह संपर्क धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया और एक दिन दोनों मौका देखकर घर से फरार हो गए. महिला का पति उस समय पंजाब में था, जहां वह मजदूरी करता था. जब उसकी बड़ी बेटी ने फोन पर जानकारी दी तो वह सुनकर हैरान रह गया. जैसे-तैसे वह पंजाब से गांव लौटा और आसपास हर जगह तलाश की, लेकिन पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: Bijnor: प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, साथ में कैश-गोल्ड भी ले गई, Video वायरल कर कही ये बात

बेबस होकर महिला के पति ने शिकारपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है. उसका आरोप है कि टुमन अंसारी नाम का युवक साजिश कर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया, उसने अपहरण कर लिया है. महिला के पति ने आरोपी युवक के परिवार वालों पर भी आरोप लगाया है. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »