Bihar: बेटी का 'शाही' स्वागत, 5 भाइयों के परिवार में पहली बार गूंजी किलकारी, तो DJ की धुन पर थिरकते हुए हुआ लाडो का गृह प्रवेश, Video

बेगूसराय में बेटी के जन्म की खुशी में एक परिवार ने सरकारी एंबुलेंस को फूलों से सजाया और डीजे बजाते हुए जच्चा-बच्चा को घर ले गया. पांच भाइयों के परिवार में पहली बार बेटी के जन्म पर मनाए गए इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग परिवार की सोच और खुशी की सराहना कर रहे हैं.

Advertisement
बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में छाई खुशी. (Photo: Screengrab) बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में छाई खुशी. (Photo: Screengrab)

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले से बेटी के जन्म की खुशी मनाने की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म को यादगार बनाने के लिए अस्पताल से घर तक का सफर उत्सव में बदल दिया. सरकारी एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया और डीजे की धुन पर जच्चा-बच्चा को घर ले जाया गया. इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग परिवार की सोच और बेटी के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

नन्ही परी के स्वागत में गांव ने देखा यादगार जश्न

यह मामला बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड के मानोपुर रुदौली गांव का है. यहां रहने वाले राम उदय सहनी की पत्नी रूबी देवी को 14 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर बछवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में रूबी देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. देर शाम डॉक्टरों ने मां और बच्ची को स्वस्थ पाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी.

फूलों से सजाई सरकारी एंबुलेंस

बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने अस्पताल से घर लौटने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फूलों से सजाया. इसके बाद डीजे की धुन के साथ पूरे उत्साह और खुशी के माहौल में जच्चा-बच्चा को घर ले जाया गया. अस्पताल से गांव तक यह अनोखा जश्न लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

Advertisement

बछवारा अस्पताल से निकला जश्न का अनोखा काफिला

परिवार के लोगों ने बताया कि राम उदय सहनी पांच भाई हैं. पूरे परिवार में अब तक किसी भी भाई के घर बेटी का जन्म नहीं हुआ था. राम उदय सहनी और रूबी देवी के यहां दूसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ. परिवार का कहना है कि पांच भाइयों के घरों में पहली बार बेटी आने से सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बेटी के जन्म पर बदली सोच की खूबसूरत तस्वीर

अस्पताल से फूलों से सजी एंबुलेंस और डीजे के साथ निकले जुलूस का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग परिवार की सराहना कर रहे हैं और बेटी के जन्म पर इस तरह खुशी मनाने को सकारात्मक संदेश बता रहे हैं.

डीजे के साथ घर पहुंची नन्ही परी

बच्ची की मां और परिवार के सदस्यों ने बताया कि पांच भाइयों के परिवार में पहली बार बेटी का जन्म हुआ है. इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अस्पताल से घर तक डीजे बजाते हुए बच्ची का स्वागत किया. परिवार का कहना है कि बेटी के जन्म से पूरे घर में खुशी का माहौल है और सभी इस पल को खास बनाना चाहते थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »