बिहार: 3 साल की मासूम के साथ रेप, परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटा

पटना में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. घटना के कुछ देर बाद लड़की अपने घर पर पहुंची उस वक्त तक सब कुछ नॉर्मल था. लेकिन देर रात बच्ची की मां उसे टॉयलेट करने के लिए ले गई, तो वह रोने लगी. इसके बाद बच्ची ने मां को आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 01 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

बिहार के पटना में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रविवार शाम मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक रवि कुमार (19) बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर गया. जहां उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया.

घटना के कुछ देर बाद लड़की अपने घर पर पहुंची उस वक्त तक सबकुछ नॉर्मल था. लेकिन देर रात बच्ची की मां उसे टॉयलेट करने के लिए ले गई, तो वह रोने लगी. इसके बाद बच्ची ने मां को आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

Advertisement

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

इस मामले पर एएसपी दानापुर सुश्री दीक्षा ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. साथ पीड़ित परिवार की भी काउंसलिंग कराई जा रही है. बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »