इंडिया कावासाकी मोटर ने कुछ समय पहले ही टीजर जारी करने के बाद भारत में अपनी नई क्रूजर Vulcan 650S को लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसका टीजर कुछ समय पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था. Vulcan 650S की कीमत भारत में 5.44 लाख रुपये रखी गई है. इसे आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जाएगा.
एक क्रूजर मोटरसाइकल है. इसमें 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, 649cc पैरेलल ट्विन मोटर दिया गया है जो 7500 rpm पर 61PS और 6600 rpm पर 62.78 Nm का टॉर्क पैदा करता है.
रिलैक्स्ड फुट फॉरवर्ड राइडिंग पोजिशन के साथ आने वाली इस बाइक में हैंडलबार्स और फुट पेग्स को अजस्ट किया जा सकता है. ताकी अलग-अलग राइडर के हाइट के साथ मैच किया जा सके. साथ ही इसमें सस्पेंशन के लिए सेवेन-वे एडजस्टिंग मोड दिया गया है. ताकि सस्पेंशन को क्रूजिंग या स्पोर्टियर राइड के लिए सेट किया जा सके. इसमें ब्रेक और क्लच लिवर्स को भी एडजस्ट किया जा सकता है.
इसके अलावा ये बाइक ढेर सारे एसेसीरीज के साथ आएगा, जिसमें विंडशिल्ड, कावासाकी , एम्ब्लेम और बाकी चीजें शामिल हैं. Kawasaki 650 का मुकाबला और Royal Enfield Interceptor 650 से रहेगा.
इस मोटरसाइकल के फ्रंट में ट्विन पिस्टन कैलिपर के साथ सिंगल 300mm डिस्क और रियर में सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ 250mm डिस्क दिया गया है. साथ ही ये बाइक डुअल चैनल ABS सिस्टम के साथ आएगी. Kawasaki Vulcan S एक 650CC स्पॉर्टी अर्बन क्रूजर है जो कि ERGO-FIT तकनीक पर बेस्ड है.
साकेत सिंह बघेल