E85 भी डाल देंगे तो भी चलेगी बाइक, Yamaha FZ Blue Flex भारत में लॉन्च

Yamaha FZ Blue Flex launch: यामाहा ने अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है, जो फ्लेक्स प्यूल पर चल सकती है. यानी आप इस बाइक को E20 पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और E85 पर भी. अगर आप फ्यूचर रेडी बाइक की तलाश में हैं, तो फ्लेक्स फ्यूल वाली बाइक्स की लिस्ट एक नया नाम जुड़ गया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
Yamaha FZ Blue Flex सिर्फ एक कलर मैटेलिक ब्लैक में लॉन्च हुई है. (Photo: Yamaha) Yamaha FZ Blue Flex सिर्फ एक कलर मैटेलिक ब्लैक में लॉन्च हुई है. (Photo: Yamaha)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल तेजी से लॉन्च हो रहे हैं. टू-व्हीलर हो या फिर फोर-व्हीलर दोनों ही सेगमेंट में नए-नए फ्लेक्स फ्यूल मॉडल लॉन्च हो रहे हैं. इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम यामाहा का है. ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक यामाहा एफजेड ब्लू फ्लेक्स (Yamaha FZ Blue Flex) को लॉन्च किया है. 

इस बाइक को आप E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर चला सकते हैं. यामाहा की ये बाइक अपने रेगुलर वर्जन यानी E20 कम्पलायंस वाले वेरिएंट के मुकाबले महंगी है. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ खास है और इसकी कीमत कितनी है. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

यामाहा एफजेड ब्लू फ्लेक्स (Yamaha FZ Blue Flex) की कीमत 1,24,240 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. वहीं इसके रेगुलर वर्जन की कीमत 1,14,760 रुपये एक्स शोरूम है. यानी फ्लेक्स फ्यूल वाले वर्जन के लिए आपको 9,480 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. 

बाइक में 149 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. ये इंजन 8.6kW (लगभग 11.7 एचपी) की पावर ऑफर करता है. इसमें 12.8 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है. बाइक 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ आती है. रेगुलर पेट्रोल वर्जन में 9.1kW की पावर और 13.3 एनएम का टॉर्क मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Yamaha की खास बाइक लॉन्च, बिना पेट्रोल सिर्फ Ethanol पर चलेगी

इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसका E20 से लेकर E85 तक किसी भी फ्यूल पर चल पाना है. इथेनॉल को साफ रिन्यूएबल फ्यूल माना जा रहा है, जो ना सिर्फ क्रूड ऑयल पर भारत की निर्भरता को कम करेगा बल्कि कार्बन एमिशन कम करने में भी मदद करेगा. 

Advertisement

क्या हैं फीचर्स? 

यामाहा एफजेड ब्लू फ्लेक्स में स्टैंडर्ड एफजेड वाली ही स्टाइलिंग मिलेगी. ये बाइक फुल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ आएगी. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, फॉक्स एयर वेंट, कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट, सिंगल पीस सीट और एलईडी टेल लैम्प्स मिलेंगे. इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर स्विंगआर्म सस्पेंशन सेटअप मिलता है. 

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक... धांसू रेंज! YAMAHA का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

इसके अलावा बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है. फीचर्स की बात करें, तो बाइक में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. हालांकि, इसमें नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे. ये बाइक मैटेलिक ब्लैक कलर में आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »