8 July 2026
By; Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश करने में लगी हैं.
Photo: ITG
अब यामाहा ने भी बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E लॉन्च किया है. इसका लुक और डिज़ाइन काफी स्पोर्टी है.
Photo: ITG
यामाहा का ये स्कूटर कई मायनों में काफी ख़ास है, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है. कंपनी ने इसे 2.82 लाख रुपये में लॉन्च किया है.
Photo: Yamaha-India
यामाहा का कहना है कि, Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल सिर्फ दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और चेन्नई में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Photo: Yamaha-India
कंपनी के पोर्टफोलियो में यह इस समय भारत में बिकने वाला सबसे महंगा Yamaha टू-व्हीलर भी बन गया है.
Photo: Yamaha-India
मूल रूप से ये यामाहा के लोकप्रिय पेट्रोल स्कूटर Aerox 155 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है. इसलिए दोनों के डिज़ाइन में काफी समानता भी देखने को मिलती है.
Photo: Yamaha-India
इसमें वही ट्विन LED हेडलाइट और LED टेललाइट दी गई है. हालांकि, इस इलेक्ट्रिक मॉडल में LCD की जगह TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है.
Photo: Yamaha-India
इसमें स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी का भी फीचर दिया गया है. इससे राइडर को ज्यादा मॉडर्न और कनेक्टेड एक्सपीरिएंस मिलता है.
Photo: Yamaha-India
Aerox-E में दो 1.5kWh की डिटैचेबल बैटरियां दी गई हैं. इनके साथ लगा इलेक्ट्रिक मोटर 12.9hp की पीक पावर और 48Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Yamaha-India
कंपनी का दावा है कि इसमें हाई-एनर्जी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है ताकि बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 117 किमी की रेंज देता है.
Photo: Yamaha-India
इसका कुल वजन 139 किलोग्राम है, जो Aerox 155 के पेट्रोल मॉडल के तुलना में तकरीबन 13 किग्रा ज्यादा है.
Photo: Yamaha-India
Aerox-E में इको, स्टैंडर्ड और पावर जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Boost Mode भी मिलता है, जो एक्स्ट्रा पावर देता है.
Photo: Yamaha-India